फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस की परीक्षाएं अब जून में होंगी

Mon, 22 Feb 2021 09:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की मार्च-अप्रैल की माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा जून माह में होगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से परीक्षा फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। संस्थान की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने बताया कि परीक्षा फीस जमा करने के लिए पोर्टल राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना विलंब शुल्क के फीस एक मार्च से 31 मार्च तक जमा होगी। वहीं 100 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क सहित एक अप्रैल से सात अप्रैल व 1500 रुपये समेकित विलंब शुल्क सहित आठ अप्रैल से 13 अप्रैल तक परीक्षा फीस जमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें