हिमाचल प्रदेश में जेबीटी की बैचवाइज भर्ती में बीएड धारक शामिल नहीं होंगे। हाईकोर्ट में मामला उठाने वाले दो प्रार्थियों को ही काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। अन्य बीएड धारकों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ दो व्यक्ति ही काउंसलिंग में ही शामिल होंगे, जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि बीते दिनों ही हाईकोर्ट ने जेबीटी बैचवाइज भर्ती मामले की सुनवाई करते हुए परिणाम निकालने पर रोक और काउंसलिंग जारी रखने की अनुमति दी है।