फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस की परीक्षाएं 15 मार्च से, मंडी, सोलन में भी केंद्र

Fri, 12 Mar 2021 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

  • विद्यार्थियों की मांग पर इस बार दो केंद्र और बनाए गए
  • पहले कांगड़ा और हमीरपुर में ही थी परीक्षा देने की व्यवस्था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने ऑन डिमांड परीक्षाओं के लिए प्रदेश में नए सेंटर खोले हैं। अब परीक्षार्थियों को मंडी और सोलन जिले में भी परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले यह सुविधा केवल कांगड़ा के धर्मशाला, योल और हमीरपुर जिले में उपलब्ध थी। छात्रों को मांग पर मंडी और सोलन जिले में भी परीक्षा केंद्र खोले हैं। केंद्रीय विद्यालय खलियार (मंडी) और केंद्रीय विद्यालय सुबाथु (सोलन) में भी अब परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


परीक्षाएं 15 मार्च से आरंभ होंगी। परीक्षा की तिथियां सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण पहली मार्च से संबंधित लिंक पर आरंभ हो चुका है। यह परीक्षाएं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में हर मंगलवार, बुधवार और वीरवार, जबकि केंद्रीय विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों में हर बुधवार और वीरवार को परीक्षाएं होंगी। 

प्रदेश में बढ़ रही छात्रों की संख्या को देखते हुए एनआईओएस ने दो नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। ये परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय खलियार और केंद्रीय विद्यालय सुबाथु में स्थापित किए हैं। - डॉ. रचना भाटिया, क्षेत्रीय निदेशक, एनआईओएस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें