फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड की अंतिम पूरक परीक्षा का शेड्यूल तय

Fri, 27 Dec 2019 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड करने वाले अप्रशिक्षित सेवारत शिक्षकों की अंतिम पूरक परीक्षा चार जनवरी से शुरू होगी। एनआईओएस ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। एनआईओएस के अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार लिमोने ने कहा कि अंतिम पूरक परीक्षाएं चार से 18 जनवरी तक होंगी।

विज्ञापन


सभी परीक्षाएं सायं के सत्र में दो से पांच बजे तक होगी। एनआईओएस की वेबसाइट पर परीक्षा हाल टिकट की डिटेल अपलोड कर दी है, परीक्षा वेबसाइट से अपने परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। विषय कोड 501 की परीक्षा चार, 502 की छह, 503 की सात, 504 की आठ, 505 की नौ, 506 की 10, 507 की 16, 508 की 17 और 509 और 510 विषय कोड की परीक्षा 18 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें