हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के तहत रविवार को पैट (पॉलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट) होगा। साथ ही लीट (लिटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) भी होगा। दो सत्रों में होने वाली परीक्षा में करीब नौ हजार अभ्यर्थी बैठेंगे।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर में 57 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संचालित करेगा। पैट के लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें छह हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा सुबह के सत्र में होगी।
सायंकालीन सत्र में होने वाले लीट के लिए प्रदेश में 14 परीक्षा केंद्र होंगे। इनमें तीन हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों के हॉल टिकट बोर्ड वेबसाइट में अपलोड कर दिए हैं।
साथ ही बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की सूची भी डाली गई है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के रोलनंबर वेबसाइट पर अपलोड नहीं हैं, लेकिन सूूची में नाम शामिल है। वह अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर परीक्षा दे सकते हैं।