फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सामाजिक न्याय विभाग को मिले नौ नए सीडीपीओ

Sat, 27 Apr 2019 08:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 राज्य लोक सेवा आयोग ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के नौ पदों के लिए आयोजित पर्सनेलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग की सचिव एकता कपटा ने बताया कि उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सिफारिश सरकार को नियुक्ति के लिए भेज दी है। सामान्य श्रेणी से छह उम्मीदवार, एक ओबीसी और दो उम्मीदवार अनुसूचित जाति वर्ग से पर्सनालिटी टेस्ट में उत्तीर्ण हुए हैं।

संतोष कुमार गुप्ता, शिव सिंह, हरीश कुमार शर्मा, कंचन राणा, कुश्विंद्र, राजेश कुमार, रंजना शर्मा, आभा पवर और विपाशा भाटिया का सीडीपीओ पद के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


उधर, लोक सेवा आयोग ने टीसीपी विभाग में सीनियर प्लानिंग ड्राफ्ट्समैन एवं आयुर्वेद विभाग में लेक्चरर संस्कृत पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम भी घोषित कर दिया है।

टीसीपी में सीनियर प्लानिंग ड्राफ्ट्समैन के लिए प्रतीक सिंह महल उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। आयुर्वेद विभाग में लेक्चरर संस्कृत पद के लिए किरण कुमार का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें