फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा शेयर मार्केट का पाठ

Sat, 21 Sep 2019 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को शेयर बाजार की भाषा और उसमें निवेश की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ाने का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने फैसला लिया है।

विज्ञापन


इस वैकल्पिक विषय को पढ़ने के लिए प्रति छात्र 500 रुपये फीस वसूली जाएगी। इसी शैक्षणिक सत्र में 25 से 40 पीरियड में इस विषय को 15 दिसंबर तक पढ़ाया जाएगा। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के साथ मिलकर एनएसई छात्रों की परीक्षा लेगा। अव्वल रहने वाले विद्यार्थी और स्कूली शिक्षक को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी विषय में छात्रों को किताबें भी एनएसई ही उपलब्ध करवाएगा।

इस नई योजना के तहत शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े चैप्टर बच्चों को पढ़ाए जाएंगे। अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों के बाद कॅरियर के लिहाज से स्कूल के लेवल से ही फाइनेंशियल मार्केट से संबंधित पढ़ाई की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है। इसी कड़ी में नौवीं कक्षा से ही इस विषय की पढ़ाई शुरू होने से बच्चों को इस लेवल से फाइनेंस मैनेजमेंट का पाठ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन


इस विषय को पढ़ाने के लिए अक्तूबर में कई शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वैकल्पिक विषय को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को अलग से मेहनताना भी मिलेगा। सिलेबस पूरा होने के बाद एनएसई विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा लेगा। इस विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। स्टेट टॉपर को गोल्ड मेडल, दूसरे नंबर पर रहने वाले छात्र को सिल्वर और तीसरे नंबर पर रहने वाले छात्र को ब्रांज मेडल मिलेगा। जिन स्कूलों के छात्र टॉपर रहेंगे, उन स्कूलों के शिक्षक भी सम्मानित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें