फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, नाबार्ड भरेगा इतने पद

Sat, 01 Sep 2018 11:18 AM IST
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के सौजन्य से विभिन्न राज्यों के लिए असिस्टेंट मैनेजर और डेवलपमेंट असिस्टेंट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल  70 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन


अधिसूचना में असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के आठ पद और डेवलपमेंट असिस्टेंट के 62 पद भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग के 42 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए दो पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पांच पद आरक्षित किए गए हैं।  
   
अभ्यर्थी इन पदों के लिए 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए के पद के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे। जिन्होंने सेना, नौसेना, वायुसेना में कम से कम पांच साल का कमीशन प्राप्त किया हो, साथ ही वैध पूर्व सैनिक का पहचान पत्र भी होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों के लिए ये रहेगी आयु सीमा

इस पद से लिए आयु सीमा 25 से 40 साल के बीच रखी गई है। डेवलपमेंट असिस्टेंट के पद के लिए वहीं उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री ली है। 

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए केवल स्नातक अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 साल तय की गई है। असिस्टेंट मैनेजर का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। चयनित उम्मीदवार को 28,150 से 55,600 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।

डेवलपमेंट असिस्टेंट पद के लिए चयन आरंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवार को 14,650 से 34,909 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी अधिक जानकारी नाबार्ड की वेबसाइट से ले सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें