हिमाचल सरकार ने उद्योग विभाग में चतुर्थ श्रेणी के माइनिंग गार्ड के 41 पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। ये परिणाम विभाग की वेबसाइट पर भी है।
अब माइनिंग गार्ड के इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन दो मई 2017 को उद्योग भवन शिमला में दो बजे के बाद होगा। ये जानकारी उद्योग विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने दी है।