फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने राष्ट्रीय रैंकिंग में सात स्थानों का किया सुधार, इस बार ये रैंक

Thu, 30 May 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एचपीयू ने अखिल भारतीय स्तर पर किए गए संस्थागत राष्ट्रीय रैंकिंग में सात स्थानों का सुधार किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश भर में किए सर्वे में विवि का 164वां रैंक  आंका गया है।

विज्ञापन


विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने बताया कि भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से किए सर्वे में विवि ने सात स्थानों का सुधार किया है।

इससे पहले विवि की रैंकिंग 171 थी। विवि में नेट/सेट और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहने वाले छात्र छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी के कारण भी रैंक में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा इस राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विवि के प्राध्यापकों के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों कई ओर से वित्त पोषित शोध कार्यों जैसी सफलताओं का भी आंकलन किया गया है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन का दावा है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय ने सात स्थानों का सुधार किया है, अपने शोध और प्रसार का लोहा मनवाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें