फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों की मेरिट लिस्ट जारी

Mon, 16 Jul 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के लटके बहुत से परीक्षा परिणाम के सेटल किए बिना ही पीजी कोर्स के लिए चलाई गई प्रवेश प्रक्रिया में सब्सिडाइज्ड सीटों पर चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अधिष्ठाता अध्ययन ने सभी विभागाें को प्रवेश मेरिट सूची जारी करने के आदेश दे दिया है। तीन विभागाें गणित, अर्थशास्त्र और वुमन स्टडीज जैसे करीब पांच विभागों ने देर शाम तक प्रवेश मेरिट जारी कर दी है।

शेष विभाग मंगलवार तक सभी विभागाें की मेरिट जारी कर देंगे। जो अभ्यर्थी प्रवेश मेरिट शामिल होंगे उन्हें अपने रिजल्ट को सेटल करवाकर विभाग में जमा करवाने को तीन दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


यदि फिर भी छात्र परिणाम जमा न करवा सका तो मेरिट में वेटिंग वालों को प्रवेश का चांस दे दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का दावा है कि प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शेष बचे कम समय के चलते यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन

दस से शुरू होनी थी पीजी की कक्षाएं

हर विभाग को मेरिट में शामिल छात्रों के रुके नतीजों की सूची परीक्षा नियंत्रक को भेजने को कहा गया है, वहीं परीक्षा नियंत्रक के साथ की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर ऐसे छात्रों के नतीजे तैयार कर घोषित करने को कहा गया है।

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया का ने माना सभी विभागों में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट जारी कर दी गई है। तीन दिन में रिजल्ट सेटल कर उसे विभाग में जमा करवाने को कहा गया है। उनका कहना है कि इस माह अंत तक हर हाल में पीजी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी है।

इसलिए पीजी की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए प्रवेश मेरिट जारी कर दी गई है। उनका कहना है कि मेरिट में शामिल छात्रों को रिजल्ट सेटल करने को पर्याप्त समय दिया जा रहा है, किसी भी सूरत में उनका नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। 

विवि के तय शेड्यूल के मुताबिक दो जुलाई से तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होनी थी, वहीं पहले सेमेस्टर की कक्षाएं दस जुलाई से शेड्यूल के मुताबिक शुरू होनी थी, अभी तक विवि सिर्फ सब्सिडाइज्ड सीटों की ही प्रवेश मेरिट जारी कर पाया है। इसमें भी बहुत से ऐसे छात्र हैं, जिनके पिछले यूजी के परिणाम ही घोषित नहीं हो पाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें