फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: एमबीबीएस की काउंसलिंग में पहले दिन पहुंचे इतने छात्र

Wed, 19 Jul 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट आधार पर तैयार एचपीयू रैंकिंग के मुताबिक मंगलवार से एचपीयू सभागार में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरू हुई।
विज्ञापन


कार्यवाहक निदेशक चिकित्सा शिक्षा और आईजीएमसी के प्राचार्य प्रो. अशोक शर्मा और काउंसलिंग कमेटी के सदस्य सचिव के रूप में विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित की देखरेख में काउंसलिंग संचालित की गई। पहले दिन एमबीबीएस की सीटों के लिए कुल बुलाए गए 263 छात्रों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। 

सुबह दस बजे से लेकर रात करीब आठ बजे तक काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसलिंग में शामिल होने आए छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए देर शाम दस बजे तक यूनिवर्सिटी के लिए बसें आईएसबीटी और पुराने बस अड्डे तक चलाने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


काउंसलिंग की यह प्रक्रिया 26 जुलाई तक चलेगी। इसी के आधार पर विवि से संबद्ध सरकारी पांच मेडिकल कॉलेजों की पांस सौ और सोलन के एक निजी मेडिकल कॉलेज की 150 सीटों को भरा जाएगा। वहीं चार निजी डेंटल कॉलेजों की 280 सीटें और एक सरकारी डेंटल कॉलेज की 60 सीटें भरी जानी है।

विवि के  कुलसचिव और काउंसलिंग कमेटी के सदस्य सचिव डा. पंकज ललित ने बताया कि जारी की गई मेरिट सूची में आवेदन करने वाले 5215 छात्रों को शामिल किया गया है। रैंक के हिसाब से छात्रों को अलग तिथि को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। घोषित मेरिट विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

देर शाम छह बजे तक सामान्य वर्ग की आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के मेरिट आधार पर 1 से 200 रैंक तक के छात्रों को बुलाया गया था, वहीं दिव्यांग के एक से चार रैंक में से तीन काउंसलिंग में अपीयर हुए, तिब्बती रिफ्यूटी के 1-4 रैंक तक के और एनआरआई के 1-55 रैंक के छात्रों की काउंसलिंग की प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। 

निजी मेडिकल कॉलेज के कोटे का नहीं सुलझा विवाद
एचपीयू अपने से संबद्ध सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों के अलावा सोलन के महाऋषि मारकंडेय कॉलेज की 150 सीटों के लिए भी सेंटरलाइज्ड काउंसलिंग कर रहा है, मगर इस कॉलेज का प्रबंधन जहां 75:25 मैनेजमेंट और सरकार के कोटा अनुपात पर अड़ा है। वहीं सरकार इसे 50:50 के अनुपात में भरे जाने को कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें