फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात के चलते केवी में गणित की परीक्षा स्थगित

Fri, 25 Jan 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी का केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स और केवी जतोग छावनी स्कूल वीरवार को खुल जाएंगे। यह स्कूल सर्दियों के अवकाश के चलते बंद थे। लेकिन भारी हिमपात के चलते रास्तों में जमी बर्फ के कारण स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को हिदायत दी है कि वह रास्तों और सड़कों की हालत देखकर ही बच्चों को स्कूल भेजें। बर्फबारी और रास्तों की हालत तथा छात्रों की सुविधा को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दसवीं के गणित विषय की 24 जनवरी को पूर्व निर्धारित परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब प्री बोर्ड के तय शेडयूल के मुताबिक आगे होने वाली परीक्षाओं के अंत में होगी। 

विज्ञापन


 केवी जाखू के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने स्कूल परिसर की ओर जाने वाले रास्ते की बुधवार को सफाई करवाई।  उन्होंने बताया कि स्कूल के रास्ते में जमी बर्फ को हटा दिया है। बताया कि जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षा की पूर्व में तय की प्री बोर्ड परीक्षा जो वीरवार को होनी थी उसे भी स्थगित कर दिया है। प्री बोर्ड की बाकी परीक्षाएं पूर्व में तय किए शेडयूल के मुताबिक ही होंगी। जमा दो की इंटरनल प्री बोर्ड परीक्षाओं के आगे के शेडयूल में कोई बदलाव नहीं किया है। मोहित गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्र के आठ केंद्रीय विद्यालयों में दसवी की गणित की परीक्षा स्थगित की है।

मौसम देखकर ही स्कूल भेजें बच्चे : गुप्ता 
 वहीं केवी जतोग के प्रधानाचार्य वीरचंद ने बताया कि वीरवार को स्कूल खुल जाएगा लेकिन दसवीं की प्री बोर्ड केवी संगठन के शेडयूल के मुताबिक तय की परीक्षा स्थगित कर दी है। जमा दो की प्री बोर्ड की भी वीरवार को होने वाली इंटरनल परीक्षा भी स्थगित की गई है। केवी जाखू के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने कहा कि वीरवार से स्कूल खुल जाएंगे लेकिन केवी जाखू में मौसम, रास्तों की हालत तथा परिवहन सुविधा का सही आकलन कर ही अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजें। यह सुनिश्चित कर लें कि किसी सूरत में बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत न हो। स्कूल प्रशासन का यह फैसला निश्चित तौर पर केवी के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए राहत प्रदान करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें