विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र में सत्र 2019-20 में एमए एजूकेशन कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए 16 और 17 अगस्त को काउंसलिंग होगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की फिजिकल काउंसलिंग 16 अगस्त को होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 अगस्त को होगी।
काउंसलिंग सुबह साढ़े दस बजे शुरू हो जाएगी। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे पात्र होंगे। उन्होंने अभ्यर्थी विवरणिका अनुसार अपने मूल प्रमाण पत्र और इसकी एक प्रतिलिपि साथ लेकर आनी होगी। एमए एजूकेशन कोर्स के लिए प्रति सेमेस्टर फीस 4500 रुपये है। इस संबंध में इक्डोल की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।