फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने बाद भी घोषित नहीं हुआ अंतिम परीक्षा परिणाम, अभ्यर्थियों में रोष

Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बीते वर्ष सितंबर में भाषा अध्यापक और ड्राइंग टीचर के पद भरने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की थी, लेकिन चार महीने बाद भी अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया है। 

विज्ञापन


इसके चलते अभ्यर्थियों में रोष है। आयोग ने पोस्ट कोड-569 भाषा अध्यापक और पोस्ट कोड-570 ड्राइंग टीचर का स्क्रीनिंग टेस्ट मई-जून 2017 में लिया था। 

उसके बाद सितंबर महीने में मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूरी की, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने से परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया। प्रदेश में अब नई सरकार के गठन के बाद लगभग डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन फिर भी आयोग अंतिम परिणाम घोषित नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


परिणाम घोषित न होने के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि विफल रहने पर अन्य परीक्षाओं के तैयारी शुरू करें या नहीं। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग अगर अंतिम परिणाम घोषित कर देता है तो वे अन्य परीक्षाओं में भाग लेकर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग से मांग की है कि जल्द चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें