हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) कंडक्टर यूनियन के अधिवेशन में मंडी के कृष्ण चंद को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। जबकि परवाणू के रामलोक को चेयरमैन और रामपुर के जीवन सिंह को वाइस चेयरमैन चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सुंदरनगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में पूर्व प्रधान प्यारे लाला कश्यप की अध्यक्षता में हुई। वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर बिलासपुर के कृष्ण चंद, उप प्रधान के पद पर धर्मशाला के मस्त राम, हमीरपुर के राम कुमार, कुल्लू के रतन लाल और रोहडू के पंकज चौहान को चुना गया है।
महासचिव के पद पर मंडी के यशवंत सिंह को, सह सचिव के पद पर रामपुर के प्रताप चंद और सरकाघाट के संजय कुमार को, कोषाध्यक्ष के पद पर सुंदरनगर के युवराज को, सह कोषाध्यक्ष के पद पर रिकांगपिओ के बली राम को मुख्य सलाहकार के पद पर कुल्लू के प्यारे लाल कश्यप को, सलाहकार के पद पर धर्मशाला के यशपाल और नालागढ़ के बलबीर राणा को, कानूनी सलाहकार बिलासपुर के विक्रांत ठाकुर और ऊना के अमरीश राणा को, प्रचार सचिव के पद पर मंडी के इम्तियाज मोहम्मद, सुंदरनगरके विनय वालिया और हमीरपुर के प्यारे लाल को, संगठन सचिव के पद पर सुंदरनगर के हरी राम सैनी, कुल्लू के प्रकाश चंद और मंडी के विश्वनाथ को, लेखा परीक्षक के पद पर नालागढ़ के देवेंद्र कुमार और सुंदरनगर के ओम प्रकाश को, प्रेस सचिव के पद पर मंडी के पवन कुमार और सुंदरनगर के गौरव कुमार को चुना गया है।
जबकि कार्यकारिणी में सुंदरनगर के सुदेश कुमार, ओम प्रकाश और सुरेश कुमार, मंडी के रोशन लाल, रिकांगपिओ के पवन मेहता, परवाणू के दिलबाग सिंह, धर्मशाला के सुरेश चंद, दिल्ली के सुनील कुमार, चंडीगढ़ के रमेश कुमार, नगरोटा के निशांत ठाकुर, पालमपुर के अंकुर कुमार, मंडी के केश्व राम और चंद्र भूषण, परवाणू के मनजीत, रोहडू के प्रमोद कुमार, धर्मशाला के अमित, रिकांगपिओ के सुमन, रामपुर के सुमेंद्र ठाकुर, मंडी के शरण दास और मुरारी लाल को सदस्य चुना गया है।