फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना को हराकर इस टीम ने जीती बास्केटबॉल स्पर्धा

Tue, 26 Jun 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टौणी देवी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना को हराकर कपूरथला ने बास्केटबॉल स्पर्धा अपने नाम कर ली। मौका था टौणी देवी में दो दिवसीय स्वर्गीय हेमराज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का। इसमें हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और कपूरथला समेत कुल 22 टीमों ने दमखम दिखाया। 

विज्ञापन


फाइनल में कपूरथला और ऊना की टीमों के मध्य मुकाबला काफी रोचक हुआ। इसमें कपूरथला की टीम ने ऊना को 37-31 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। समाजसेवी विजय बहल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

टौणी देवी मेले के अवसर पर युवक मंडल छत्रैल के सहयोग से हर साल यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। इससे पहले सेमीफाइनल में कपूरथला ने डेरा परोल को 71-51, दूसरे सेमीफाइल में ऊना ने कुल्लू की टीम को 56-38 के अंतर से हराया।
विज्ञापन


इससे पहले अन्य मुकाबलों में कपूरथला ने फिरोजपुर की टीम को 72-55, हेम राज अकादमी टौणी देवी को ऊना ने 66-59, डेरा परोल ने हरियाणा की टीम को 47-39, हेम राज अकादमी टौणी देवी ने कांगड़ा को 67-51, डेरा परोल ने जय माता टौणी देवी की टीम को 73-70, जय माता टौणी देवी ने शिमला की

टीम को 48-40, हेमराज अकादमी ने टपरे को 67-12, कांगड़ा ने दिम्मी को 63-57, टौणी देवी स्कूल की टीम को ऊना ने 61-32, कपूरथला ने कांगड़ा को 56-51 के अंतर से पटकनी दी। विजेता टीम को दस हजार नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता को सात हजार व ट्रॉफी प्रदान की गई।

विजय बहल ने आयोजन समिति को अपनी ओर से 5100 रुपये प्रदान किए। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, टपरे की प्रधान रजनीश, उपप्रधान अजय, बारीं के उपप्रधान राजीव, पटनौण के प्रधान राजीव, उपप्रधान सुरेंद्र, एसएमसी के प्रधान मदन लाल, आयोजन समिति के रविंद्र ठाकुर, कृष्ण चंद,
विज्ञापन


सुरजीत सिंह, बलवंत चौहान, विजय कुमार, अमरनाथ चौहान, जीवन कुमार, जगदीश परमार, अनंत राम, हंस राज, संजय, रमेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें