चयनित युवाओं रजत गुलेरिया, रमन धीमान, अनिल चौहान, पंकज, राजेश, संजीव और अमर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार को बने हुए छह महीने हो गए लेकिन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे हैं।
कहा कि परीक्षा से लेकर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तो फिर युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दी जा रही। यह युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि साक्षात्कार का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाए।
साक्षात्कार के परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार के आदेशों का भी इंतजार किया जा रहा है। सरकार के फैसले में एसएसबी इत्यादि को लिए गए इम्तिहान को मान्य नहीं माना जा रहा।-प्यार चंद, एमडी, केसीसीबी