फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 19 को यहां आइए

Fri, 16 Dec 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। कंपनी ऊना के धमांदरी में दस पदों के लिए इंटरव्यू लेगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। मैसर्ज कॉसलाइट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों के दस पद अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन


सीनियर इंजीनियर प्रोडक्शन बीटेक इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल के लिए 4 से 6 वर्ष का बैटरी मैन्युफैक्चरिंग अनुभव, इंजीनियर प्रोडक्शन बीटेक इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल के लिए 2 से 4 वर्ष का बैटरी मैन्युफैक्चरिंग अनुभव, सीनियर इंजीनियर क्वालिटी इंश्योरेंस बीटेक इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ केमिकल तथा 4 से 6 वर्ष वैटरी मैन्युफैक्चरिंग /क्वालिटी इंश्योरेंस अनुभव, इंजीनियर क्वालिटी

इंश्योरेंस बीटेक इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल के लिए केमिकल तथा 2 से 4 वर्ष बैटरी मैन्युफैक्चरिंग /क्वालिटी इंश्योरेंस अनुभव, लीड ऑक्साइड मिल ऑपरेटर आईटीआई फिटर/ इलेक्ट्रिशियन के साथ 2 से 3 वर्ष का बैटरी मैन्युफैक्चरिंग अनुभव, कास्टिंग ऑपरेटर आईटीआई फिटर/ इलेक्ट्रीशियन के साथ 2 से 3 वर्ष का बैटरी मैन्युफैक्चरिंग अनुभव, एसेंबली ऑपरेटर के दो पदों के लिए आईटीआई
विज्ञापन


फिटर /इलेक्ट्रिशियन के साथ 2 से 5 वर्ष का बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में कास्टिंग ऑपरेटर का अनुभव, चार्जिंग ऑपरेटर आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिशियन/ वायरमैन के साथ 2 से 5 वर्ष का बैटरी चार्जिंग अनुभव, क्वालिटी इंस्पेक्टर बीएससी/ डिप्लोमा

मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल के साथ 2 से 5 वर्ष का बैटरी मैन्युफैक्चरिंग अनुभव जरूरी है। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। वेतन आवेदक के अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक 19 दिसंबर को सुबह मूल प्रमाण पत्रों, हिमाचली निवास प्रमाण पत्र तथा अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें