हिमाचल मैनपावर एसोसिएट्स अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने जा रही है। इसमें प्रदेश के बेरोजगार युवा 331 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें भर्ती अधिकारी के 120, सुरक्षा कर्मियों के 45, टीम मैनेजर के 77, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50, हेल्पर के 39 पदों पर भर्ती करने जा रही है।
कंपनी के महाप्रबंधक अविनाश शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कंपनी की ई मेल आईडी हिमाचल मैन पावर एसोसिएट्स एट जीमेल पर 10 जून तक भेज सकते हैं। चयन होने पर युवाओं को अपने-अपने गृह जिले में ही तैनाती दी जाएगी।