फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOBS: विप्रो में नौकरी का मौका, इंटरव्यू से हो रही है भर्ती

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपरोजगार कार्यालय देहरा में 21 मार्च को दो निजी कंपनियां बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका देने आ रही हैं। विप्रो इंटरप्राइजिज लिमिटेड अपनी बद्दी स्थित यूनिट के लिए ट्रेनी वर्कर्स के 60 पद भरने के लिए साक्षात्कार लेने आ रही है।
विज्ञापन


प्रभारी उपरोजगार कार्यालय देहरा बलबीर कुमार ने बताया कि उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता  8वीं, 10वीं, 12वीं और उम्र 23 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ट्रेनी वर्कर को 8063 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, रोजगार कार्ड, मूलनिवास प्रमाण पत्र के साथ 21 मार्च सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय देहरा में आ सकते हैं। इस भर्ती में युवतियां भी भाग ले सकती हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह 16 मार्च को एमके ऑटो क्लच कंपनी अपनी कालाअंब स्थित यूनिट के लिए हेल्पर और आईटीआई वर्कर्स के 170 पदों को भरने के लिए स्थानीय बेरोजगार युवकों के लिए साक्षात्कार लेने पहुंच रही है। हेल्पर के 100 पद और मशीन ऑपरेटर (रबर मोल्डिंग) के 50 पदों के लिए और मशीन ऑपरेटर के 20 पदों के लिए भर्ती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें