राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल नादौन में 17 अप्रैल को माइक्रोमैक्स इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड मानेसर हरियाणा कंपनी विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। चयनित अभ्यर्थियों को अच्छा मासिक मानदेय दिया जाएगा। साक्षात्कार में प्रदेश भर से निजी और सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। कंपनी इलेक्ट्रिक बाइकों का निर्माण करती है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने कहा कि साक्षात्कार में फिटर, मोटर मेकेनिक व्हीकल और ऑटो इलेक्ट्रिशियन के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 11339 रुपये मासिक मानदेय और खाने की सुविधा देगी। कहा कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल को 10 बजे मूल प्रमाण पत्रों के साथ आईटीआई में पहुंचें।