फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहा लगेगा रोजगार मेला, 20 नामी कंपनियां देंगी नौकरी

Fri, 16 Mar 2018 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के प्रशिक्षित डिप्लोमा धारकों और बिना डिप्लोमा वाले युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है।  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में 20 और 21 मार्च को दो दिवसीय रोजगार मेला होगा। 

विज्ञापन


इसमें नामी कंपनियां युवाओं को नौकरी देंगी। तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से होने वाले इस रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। 

राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर श्यामलाल ने बताया कि रोजगार मेले में देशभर की करीब 20 नामी कंपनियों युवाओं का चयन करेंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये योग्यता रखने वालों को मिलेगी नौकरी


रोजगार मेले में डिप्लोमा, आईटीआई, नॉन आईटीआई, जमा दो, दसवीं और आठवीं पास युवक-युवतियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थी समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। 

यह कैंपस इंटरव्यू संस्थान में सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य चमन लाल तंवर ने बताया कि इतने बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन इस संस्थान में पहली बार किया जा रहा है। इसमें नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें