खास यह है कि विदेश में नौकरी के लिए भी 60 पद भरे जाएंगे, जिसमें 30 पद सिक्योरिटी गार्ड के हैं। रोजगार मेले में अमेजॉन, कैडिला हेल्थकेयर, डॉ रेड्डी लैब, मेडिफोर्स हेल्थ केयर, औरो टेक्सटाइल, जुपिटर इंटरनेशनल, ल्यूमिनस, हैवेल्स और महावीर स्पिनिंग मिल जैसी कंपनियां भाग ले रही हैं।
उम्मीदवार आठ अप्रैल को डाडासीबा रैली मैदान में प्रात: 9:00 बजे अपने मूल दस्तावेज व उनकी फोटो कॉपी, रोजगार पहचान पत्र तथा पासपोर्ट साइज की दो फोटो के साथ पहुंचना सुनिश्चित करें।