आईटीआई मंडी में एक जुलाई को रोजगार मेला लगेगा। बद्दी की एलाइंस सर्विसेज कंपनी आईटीआई पास 50 युवाओं को रोजगार देगी। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी 7800 वेतन प्रतिमाह देगी।
साथ ही उपस्थिति अवार्ड 700 एवं प्रोडक्शन अवार्ड 500 रुपये रहेगा। दिवाली पर बोनस दिया जाएगा। अगर ओवरटाइम लगाते हैं तो 2 घंटों का 1500 से 1700 रुपये प्रतिमाह देय होगा।
आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि आईटीआई में एक जुलाई को बद्दी की ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के लिए नियमित आधार पर रखने के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी।
इसमें आईटीआई पासआउट एवं जुलाई 2019 में पासआउट होने वाले इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, मेकेनिक मोटर व्हीकल व मशीनिस्ट से संबंधित व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थी एवं अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
इस संस्थान के ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि अभ्यर्थी अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों सहित पहुंचें। आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अवश्य लाएं।