आईटीआई नूरपुर में मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड मानेसर और गुड़गांव (हरियाणा) प्लांट के लिए कांट्रेक्टल वर्कमेन के पद भरेगी। आठ अप्रैल को नूरपुर आईटीआई में लिखित परीक्षा होगी। कंपनी दोनों प्लांट के लिए वर्कमेन के पद एक साल के लिए भरेगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया जिन युवाओं ने व्यवसाय फीटर, वेल्डर, ट्रैक्टर मेकेनिक, मेकेनिक मोटर वाहन, मेकेनिक डीजल और इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई की परीक्षा पास की है वे लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को कंपनी 23016 रुपये मासिक वेतन देगी।