आईटीआई शाहपुर में 23 अक्तूबर को न्यू हॉलैंड फाइट इंडिया लिमिटेड फरीदाबाद कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 100 प्रशिक्षुओं का तीन वर्षीय ट्रेनी के आधार पर चयन करेगी। इस कैंपस साक्षात्कार में उन प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया जाएगा।
जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर और डीजल मैकेनिक व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से चयनित युवाओं को ट्रेनी के आधार पर तीन साल के लिए नौकरी करने का मौका मिलेगा। कंपनी ट्रैक्टर तथा खेतीबाड़ी के लिए बाकी जरूरत के अनुसार यंत्र भी बनाती है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को 10500 रुपये मासिक वेतन के अलावा फ्री कैंटीन एवं ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी के नोयडा स्थित प्लांट में कार्य करना पडे़गा।