फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगेगा रोजगार मेला, 30 को मिलेगी नौकरी

Wed, 06 Feb 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन टेक्नोलॉजी से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। आईटीआई मंडी में 14 जनवरी को रोजगार मेला लगेगा। इस दौरान पंजाब की एक कंपनी 30 युवक और युवतियों का चयन करेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि 14 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू होंगे।

विज्ञापन


इसमें स्विंग टेक्नोलॉजी, सरफेस और नामेंटेंशन टेक्निक्स (एंब्रॉयडरी) ड्रेस मेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी के व्यवसाय से संबंधित अभ्यर्थी कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 

7222 महीना (प्रोडक्शन इंसेंटिव) दिया जाएगा। जब सीनियर ट्रेनी बन जाएंगे तो उस समय 7742 रुपये हर महीने प्रोडक्शन इंसेंटिव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कंपनी की यूनिट पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उड़ीसा में है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से लड़कियों को रहने के लिए हॉस्टल, खाने की व्यवस्था तथा रहने के लिए सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था की गई है। खाने के लिए एक दिन 49 रुपये, जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर तीनों शामिल होंगे और हॉस्टल का 1 महीने का किराया 170 रहेगा।

गारमेंट इंडस्ट्री लड़कियों में टेक्निकल स्किल को बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर होना भी सिखाती है। ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी लता देवी ने बताया कि जो अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आएं, वे दस्तावेजों को साथ लाएं। इसमें मैट्रिक का प्रमाणपत्र, व्यवसाय से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज आठ फोटोग्राफ लाना जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें