फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो परागपुर आइए, 300 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 21 May 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, परागपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडर्न आईटीआई परागपुर में राजस्थान की ऑटोमोबाइल कंपनी रोजगार मेला लगाएगी। इसमें सूबे के लगभग 300 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 23 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


रोजगार मेले में आईटीआई 2016 और 2017 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, ऑटोमोबाइल, डीजल मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, वायरमैन, पेंटर, सीओपीए, आरएसी, मशीनिस्ट और वेल्डर इत्यादि ट्रेडों में पासआउट आईटीआई प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। 

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी में चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। उधर, मॉडर्न आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 14000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी और ड्यूटी के समय अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रशिक्षणार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें