वहीं, सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड आटीआई पास युवकों को नौकरी का मौका दे रही है। कंपनी प्रदेश के करीब 200 आईटीआई पास युवाओं की भर्ती करेगी। भर्ती के लिए अधिकृत एजेंसी एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 10 फरवरी को सुंदरनगर की बीबीएमबी कालोनी स्थित हैपी यंग आईटीआई में काउंसलिंग और चयन परीक्षा लेगी।
इसमें उत्तीर्ण होने वाले युवाओं का साक्षात्कार राजकीय आईटीआई शमशी जिला कुल्लू में 13 फरवरी को होगा। हैपी यंग आईटीआई के प्रबंध निदेशक कुनाल शर्मा ने बताया सुजुकी में नौकरी के लिए दसवीं कक्षा 55 प्रतिशत अंकों के साथ और आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
आईटीआई पास युवाओं की आयु 18-23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 2015, 2016, 2017, 2018 के पास और 2019 में परीक्षा देने वाले युवा जिनका परीक्षा परिणाम अभी आना है। इसमें भाग ले सकते हैं। 2019 में परीक्षा देने वाले युवाओं का अगर चयन होता है तो उन्हें परीक्षा परिणाम निकलने के बाद ज्वाइनिंग दी जाएगी।
फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल) ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर का कोर्स करने वाले आटीआई होल्डर जिन्होंने एनसीवीटी या एसीवीटी से परीक्षा पास की है, इस लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को कंपनी प्रतिमाह 17,500 रुपये वेतन देगी। अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी। काउंसलिंग, प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के लिए कोई भी शुल्क देय नहीं है।