फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, इतना मिलेगा वेतन

Thu, 02 May 2019 09:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में युवाओं के पास नौकरी का मौका है। 13 अप्रैल को देश की बड़ी निजी कंपनी चंबा के आईटीआई बट्ट में रोजगार मेला लगाएगी। इस दौरान एक हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन


13 और 14 मई को रोजगार मेला लगेगा। रोजगार पाने के लिए शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत के साथ दसवीं और आईटीआई पास के लिए 60 प्रतिशत अंक की शर्त रखी गई है।

18 से 23 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इस रोजगार मेले का हिस्सा बन सकते हैं। पंजाब और हरियाणा से पास आउट उम्मीदवारों को इस मेले का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

इन पदों के लिए होगी भर्ती

आईटीआई से फिटर, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, पेंटर जरनल, मोटर  मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर, मशीनिस्ट, प्लास्टिक प्रोसेसिग ऑपरेटर, सीईओ ऑटोमोबाइल व्यवसाय में प्रशिक्षित पास आउट अभ्यर्थी के अलावा अंतिम सेमेस्टर में अपीयर अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकते हैं।

दसवीं के प्रमाण पत्र, आईटीआई के प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की तीन फोटो कॉपी साथ लानी होंगी। कंपनी चयनित अभ्यर्थी को 16200 रुपये वेतनमान देगी। 

आईटीआई के प्रिंसिपल परवेज अली बट्ट ने बताया कि 13 मई को युवाओं की लिखित परीक्षा होगी। 14 मई को मौखिक साक्षात्कार की प्रक्रिया चलेगी। 14 मई को ही साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें