श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्य के बेरोजगार युवकों-युवतियों के लिए 18 अक्तूबर को सुबह 9 बजे राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के 5वीं, 8वीं, दसवीं, दस जमा दो और बीए पास आवेदकों के अतिरिक्त आईटीआई और डिप्लोमा होल्डर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक आवेदक 3 पासपोर्ट आकार की फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाएं।
अधिक जानकारी के लिए विभागीय उप निदेशक शिमला के कार्यालय दूरभाष नंबर 0177-2624305, जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर किसी भी कार्य दिवस में सायं 3 से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।