आईटीआई पासआउट और जुलाई 2018 में पासआउट होने वाले प्रशिक्षुओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। 12 और 13 मार्च को आईटीआई शाहपुर में 15 से अधिक निजी कंपनियां रोजगार मेला लगाएंगी।
इसमें मूल प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचकर प्रशिक्षित युवा रोजगार हासिल कर सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा से सैकड़ों युवक-युवतियां विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले चुके हैं। अगला बैच जुलाई 2018 में पासआउट होने वाला है। आईटीआई शाहपुर में 15 से अधिक निजी कंपनियां युवाओं के इंटरव्यू लेंगी।
आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने कहा कि आईटीआई शाहपुर में 12 और 13 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।रोजगार मेले में पासआउट और जुलाई 2018 में पासआउट होने वाले प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।