फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती, करें आवेदन

Sat, 05 Aug 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में खाली चल रहे कर्मचारियों के पदों को भरा जाएगा। इससे न केवल बोर्ड में कर्मचारियों का टोटा खत्म होगा बल्कि प्रदेश के बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 50 पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए बोर्ड दो सितंबर को लिखित परीक्षा लेगा। इसमें उतीर्ण अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट और बाद में साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा के लिए युवा चार से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

अनारक्षित वर्ग ‌के लिए 600 रुपये फीस

बोर्ड में भरे जा रहे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों के लिए जमा दो पास युवा आवेदन कर सकते हैं जबकि अभ्यर्थी के पास एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के युवा 600 रुपये फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं जबकि


एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के युवाओं की 400 रुपये फीस लगेगी।  स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मस्तराम भारद्वाज ने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें