फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए के 350 पदों के लिए पहुंचे सिर्फ 250 पूर्व सैनिक

Sun, 30 Jul 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में आयोजित साक्षात्कार के अंतिम दिन जेओए और लिपिकों के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। पूर्व सैनिक कोटे से विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार में शनिवार को विभाग ने जेओए के 350 पदों के लिए 501 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे थे, जिनमें से मात्र 250 पूर्व सैनिक ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं, लिपिकों के 71 पदों के लिए विभाग ने 1250 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे थे। जिनमें से केवल 300 पूर्व सैनिकों ने ही साक्षात्कार दिया, अन्य अभ्यर्थी साक्षात्कार से अनुपस्थित रहे। साक्षात्कार के बाद इन पूर्व सैनिकों का 30 जुलाई को टाइपिंग टेस्ट होगा।

टाइपिंग टेस्ट में पास अभ्यर्थियों की मेरिट सूची विभाग अगस्त माह के प्रथम सप्ताह के बाद तैयार कर देगा। इसकी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि साक्षात्कार के अंतिम दिन जेओए और लिपिकों के 421 पदों के लिए 550 पूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार दिए हैं। 30 जुलाई को साक्षात्कार में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें