फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई सिविल और तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 05 Feb 2020 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 714 में जनवरी 2019 में हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में जेई सिविल के चार पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 13 अक्तूबर 2019 को लिखित परीक्षा और 24 जनवरी 2020 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया।

विज्ञापन


मेरिट के आधार पर रोलनंबर 714000373 अविनाश, 714001975 अरुण कुमार, 714002798 जय कुमार और रोलनंबर 714003008 जयप्रदा का चयन इस पद के लिए हुआ है। इसी तरह आयोग ने पोस्ट कोड 742 में मुख्य अभियंता बिजली बोर्ड निरीक्षण में तकनीकी सहायक के तीन पदों को भरने के लिए ली परीक्षा की मेरिट के आधार पर रोलनंबर  742000054 अर्पण कुमार, 742000234 दीपक और रोलनंबर 742000480 अंकुश का चयन इन पदों के लिए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें