फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की 277 में से महज एक आईटीआई में ही फोटोग्राफर ट्रेड

Sun, 19 Aug 2018 01:24 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां आज हर हाथ में कैमरा है, फिर भी पेशेवर फोटोग्राफर की जरूरत दिनोंदिन बढ़ रही है। इसके अलावा कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं और विभागों में भी पेशेवर फोटोग्राफर रखे जा रहे हैं। बावजूद इससे सूबे में सिर्फ एक आईटीआई में ही फोटोग्राफी ट्रेड चल रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 128 सरकारी और 149 निजी आईटीआई हैं।

विज्ञापन


इनमें कई ट्रेडों में युवा प्रशिक्षण और पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन फोटोग्राफी ट्रेड न होने के कारण युवा पेशेवर फोटोग्राफर बनने से वंचित हो रहे हैं। सूबे में सबसे पहले मंडी आईटीआई में फोटोग्राफी ट्रेड शुरू किया गया था। उसके बाद वर्ष 2014 में मंडी से इसे सोलन जिले के अर्की आईटीआई शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा सूबे की किसी भी आईटीआई में प्रदेश सरकारें और तकनीकी शिक्षा फोटोग्राफी ट्रेड शुरू नहीं कर पाई है। 

लोक संपर्क विभाग में कैसे भरेंगे फोटोग्राफी के पद 
हाल ही में हुई मंत्रिमंडल बैठक में 12 पद कनिष्ठ फोटोग्राफर के पद स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा भी अन्य संस्थाओं में फोटोग्राफी के पद भरे जाते हैं, लेकिन प्रदेश में फोटोग्राफी का विशेष डिप्लोमा-डिग्री न करवाए जाने से युवा इस क्षेत्र में नौकरी से वंचित रह रहे हैं। इन पदों के लिए फोटोग्राफी में डिग्री-डिप्लोमा धारक ही शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं।  
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि फोटोग्राफी ट्रेड सिर्फ एक आईटीआई में होना चिंताजनक है। जो भी आईटीआई फोटोग्राफी ट्रेड खोलने के लिए प्रस्ताव भरेगा, उसे प्राथमिकता से मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें