फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी में भरे जाएंगे 390 पद, ऐसे करें आवेदन

Tue, 21 Aug 2018 05:15 PM IST
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी में 390 सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। अभ्यर्थी इसके लिए 4 सिंतबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीबीपी के इन पदों के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर निर्धारित की गई है। आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम के 17 पद, हेड कांस्टेबल टेलीकॉम के 155 पद और कांस्टेबल टेलीकॉम के 218 पदों सहित कुल 390 पदों के लिए भर्ती होगी।

सब इंस्पेक्टर के लिए सामान्य वर्ग में पुरुष के आठ, महिला के दो पद, अनुसूचित जाति पुरुष के दो, महिला का एक पद, अनुसूचित जनजाति के पुरुष के दो पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के दो आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल के लिए सामान्य वर्ग पुरुष के 75 पद, महिला के 13 पद, अनुसूचित जाति पुरुष के दो, अनुसूचित जनजाति पुरुष के 35, महिला के छह और अन्य पिछड़ा वर्ग पुरूष के 20 और महिला के चार पद आरक्षित किए गये हैं।

विज्ञापन

यहां जानिए किस श्रेणी में कितने पद

कांस्टेबल के लिए सामान्य वर्ग पुरुष के 93 पद, महिला के 17 पद, अनुसूचित जाति पुरुष के 28 पद, महिला के पांच पद, अनुसूचित जनजाति में पुरुष 14 पद, महिला के दो पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पुरूष वर्ग में 50 और महिला के नौ पद आरक्षित किए गए हैं।

इन पदों में भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक या साइंस विषयों के साथ जमा दो परीक्षा में पास होना चाहिए। 
आवेदन करने के लिए सब इंस्पेक्टर के पद के लिए 200 रुपये और हेड

कांस्टेबल और कांस्टेबल के लिए100 रुपये फीस निर्धारित की गई है। आईटीबीपी की वेबसाइट पर भर्ती के पदों और योग्यता की पूरी जानकारी अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें