क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रमेश कटोच ने बताया कि मैसर्ज हिम टेक्नोफोर्ज लिमिटेड बद्दी ऑपरेटर के 100 पदों के लिए 25 सितंबर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे साक्षात्कार लेगी।
इन पदों के लिए तीन वर्ष के डिप्लोमा धारक मेकेनिक इंजीनियर, आईटीआई टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 7500 से 10000 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त खाना, ट्रांसपोर्ट तथा आवास सुविधा भी उपलब्ध होगी।
अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के अलावा पीएफ, ईएसआई, बोनस, ओवरटाइम प्रोडक्शन इंसेटिव तथा ग्रेच्युटी अलग से दी जाएगी। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं।