आईटीआई मंडी में कैंपस साक्षात्कार में 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। 13 अक्तूबर को जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन कंपनी सोलन वेल्डर के 30 पद, फिटर के 30 पद, प्लंबर के 20 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इसमें 2019 और 2020 में पासआउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को 8200 रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। इसी के साथ उपस्थिति अलाउंस 800 रुपये और पूरा महीना एक भी छुट्टी न करने पर 500 रुपये अलग से दिया जाएगा।
वार्षिक बोनस के रूप में 16800 रुपये दिवाली के समय दिए जाएंगे, अन्य सुविधाएं जैसे ईपीएफ और ईएसआईसी, ग्रेच्युटी तथा छुट्टियां जो कि कंपनी पॉलिसी के अनुसार दी जाएंगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने इसकी पुष्टि की है। साक्षात्कार में भाग लेने आने वाले अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र जिसमें मैट्रिक का प्रमाण पत्र, एनटीसी तथा रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाएं।