फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती में पेच, इंटरव्यू खत्म करने पर नहीं हुआ फैसला

Mon, 02 Oct 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस में इन दिनों 1000 कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हो चुकी है और विभाग  लिखित परीक्षा कराने जा रहा है। प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचने को है लेकिन विभाग अब तक यह नहीं जानता कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवेदन करने वालों का इंटरव्यू लेना है या नहीं।
विज्ञापन


अधिकारी भी आधिकारिक तौर पर बोलने से कतरा रहे हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि अगर सरकार ने इंटरव्यू पर फैसला न लिया तो इस भर्ती में इंटरव्यू व्यवस्था लागू रखी जा सकती है। दरअसल, पुलिस रूल्स में सिपाही भर्ती के दौरान इंटरव्यू का प्रावधान है।

सरकार ने भले ही इंटरव्यू खत्म करने की बात कही हो लेकिन वह पुलिस पर लागू तब तक नहीं हो सकते जब तक रूल्स में बदलाव न हो।

इसके लिए विधानसभा में संशोधन प्रस्ताव पारित कराना जरूरी है। यही कारण है कि पुलिस के आला अधिकारी इस मत में थे कि इस बात की भर्ती में इंटरव्यू कर लिया जाए और अगली भर्ती से इंटरव्यू व्यवस्था रूल्स में बदलाव कर खत्म कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

57 हजार अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा

विभाग ने इंटरव्यू खत्म करने और उसे खत्म करने में पेश आ रही दिक्कत के बारे में बता दिया है। सरकार को इस पर निर्णय लेना है लेकिन एक महीने से फाइल शासन में पड़ी होने के बावजूद सरकार फैसला नहीं ले सकी है। 

खास बात यह है कि सोमवार को इस भर्ती की लिखित परीक्षा भी है लेकिन सरकार निर्णय कब लेगी यह तय नहीं है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि अगले एक हफ्ते में सरकार इस पर फैसला ले सकती है। 

शारीरिक दक्षता परीक्षा में करीब 57 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पास हो चुके हैं। इन अभ्यर्थियों को सोमवार को प्रदेश के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर होने वाली लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर भी भेज दिए गए हैं। 

परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी होने में कम से कम पंद्रह दिन का समय लगेगा। तब तक उम्मीद की जा रही है कि सरकार इंटरव्यू को लेकर फैसला ले लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें