पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले लिपिक, स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए साक्षात्कार 21 नवंबर से शुरू होंगे। यह साक्षात्कार सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के रोजगार सेल में आठ दिन चलेंगे। एक सौ पदों के लिए विभाग ने करीब 1500 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे हैं।
विभाग ने इन पदों के लिए प्रत्येक दिन 150 से दो सौ अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बुलाए हैं। विभाग 21 नवंबर को क्लर्क और जेओए, 22 नवंबर को स्टेनो टाइपिस्ट के लिए और 24 से तीस नवंबर तक क्लर्क और जेओए के पदों के लिए साक्षात्कार लेगा। इन सौ पदों में से 80 पद जेओए और लिपिक तथा 20 पद स्टेनो टाइपिस्ट के भरे जाएंगे।