फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल जीतने बेलग्रेड पहुंचे भारत के सात किक बॉक्सर

Sat, 17 Mar 2018 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय सर्बियन ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहां मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन 2020 में अमेरिका में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। 

विज्ञापन


बेलग्रेड में शुरू हुई प्रतियोगिता 16 से 19 मार्च तक चलेगी। प्रतियोगिता में भारत से सात खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल के सिमरनजीत सिंह, चंडीगढ़ से अमनदीप सिंह, हरियाणा की कुसुम लता, पंजाब से अमरदीप सिंह, दिल्ली के संदीप सिंह और पंजाब के अंगद प्रीत सिंह, उत्तर प्रदेश के गुरजीत सिंह भारत की तरफ से खेल रहे हैं।

प्रबंधक वर्ग में अनिल खजूरिया, अनिल कुमार टीम के साथ गए हैं। यहां पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन 2020 में अमेरिका में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। वॉको इंडिया किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संतोष कुमार और अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ. संजय यादव की अगुवाई में टीम यूरोप पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें