सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय सर्बियन ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहां मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन 2020 में अमेरिका में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
बेलग्रेड में शुरू हुई प्रतियोगिता 16 से 19 मार्च तक चलेगी। प्रतियोगिता में भारत से सात खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल के सिमरनजीत सिंह, चंडीगढ़ से अमनदीप सिंह, हरियाणा की कुसुम लता, पंजाब से अमरदीप सिंह, दिल्ली के संदीप सिंह और पंजाब के अंगद प्रीत सिंह, उत्तर प्रदेश के गुरजीत सिंह भारत की तरफ से खेल रहे हैं।
प्रबंधक वर्ग में अनिल खजूरिया, अनिल कुमार टीम के साथ गए हैं। यहां पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन 2020 में अमेरिका में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। वॉको इंडिया किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संतोष कुमार और अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ. संजय यादव की अगुवाई में टीम यूरोप पहुंची है।