जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय 32वीं स्टेट सब-जूनियर अंडर-13 आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। संघ के सचिव मोहित दत्ता ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली
प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता आज से शुरू हो रही है। दत्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मेरिडियन ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद गुप्ता करेंगे।