फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने डिग्रियां देकर नवाजे IIM के होनहार, पद्मना को गोल्ड मेडल

Sat, 14 Apr 2018 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्रियां और मेडल पाकर होनहार फूले नहीं समाए। मौका था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के दूसरे दीक्षांत समारोह का। समारोह में संस्थान से पासआउट 35 विद्यार्थियों को सीएम जयराम ठाकुर ने डिग्रियां प्रदान कीं।  मुख्यमंत्री ने पद्मना अधिकारी को स्वर्ण पदक प्रदान किया। जबकि लालातेंदू पांडा द्वितीय स्थान पर रहा। सोम्यदीप दास को ऑल राउंड विद्यार्थी के पुरस्कार के खिताब से नवाजा गया। जबकि आरुषि सिंह को निदेशक विशेष का पुरस्कार मिला। 

विज्ञापन


इसके अलावा आशीष मल्हान, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक सिंह, अमित अग्रवाल, अंकुर, अनुभव कैंथूरा,  अनुज कुमार, अर्चित सिंगला, आरुषि सिंह, भावेश, बिलाल कुरैशी, बी गणेश, चमन यादव, चौहान विजय अशोक, बी बासु, गुन्नू सत्य शेखर, हार्दिक श्रीवास्ताव, क्षितिज श्रीवास्तव, पंकज विष्ट, पीयूष नरेश, एस सैनी, संदीप कौशिक, सत्यमन, सुदेश यादव , टी ईलांजिक, वीरेंद्र जाधव, विशाल कैलाश व योगेश कुमार यादव को पासआउट होने पर सीएम ने डिग्रियां प्रदान कीं।

उन्नति के शिखर पर पहुंचो, न भूलना देश प्रेम: जयराम

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर युवा विश्व के किसी भी देश में रहें। लेकिन, देश प्रेम, संस्कार व संस्कृति को हमेशा याद रखना। युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए परिजन कई कुर्बानियां देते हैं। उन्होंने संदेश दिया कि जीवन में खूब आगे बढ़ते रहो।

लेकिन, गुरु शिष्य परंपरा व परिजनों के प्रति आदर समर्पण की भावना को कायम रखना। आईआईएम सिरमौर गवर्नर मंडल अध्यक्ष अजय एस श्रीराम ने भी विचार रखे, जबकि  आईआईएम सिरमौर की निदेशक प्रोफेसर नीलू रोहमेत्रा ने संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री सरवीण चौधरी, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद विस क्षेत्र विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

आईआईएम के टॉपरों को मिले बड़े ऑफर

सुरेश तोमर, पांवटा साहिब (सिरमौर)। आईआईएम सिरमौर के द्वितीय बैच के टॉपर पद्मना अधिकारी ने कहा कि संस्थान में प्रवेश के समय से ही खूब मेहनत की थी। असम के गुवाहाटी निवासी छात्र ने कहा कि टॉपर रहने का सपना था। परिजन कहते हैं जीवन में हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखो। सफलता प्राप्त करने के बाद धरातल पर रह कर कार्य करो। 

सर्वश्रेष्ठ रहने पर मुख्य अतिथि सीएम से गोल्ड मेडल प्राप्त करना सपने साकार होने जैसा था। कार्यक्रम में पहुंचे पिता डॉ. संतोष अधिकारी व मां डॉ. सुमित्रा अधिकारी ने कहा कि बेटे की सफलता से खुश हैं। उसे डीसीएम श्रीराम समेत कुछ कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं। वहीं, सोम्यदीप दास का कहना है कि परिजनों का सपना पूरा हुआ।

पश्चिम बंगाल निवासी पापा देवाप्रसाद दास व मां देवारती ने सपना देखा था। संस्थान में प्रवेश के समय परिजनों से मेडल प्राप्त करने का वायदा किया। सोम्यदीप ने कहा कि रिलांयस कंपनी में जॉब ऑफर मिल चुका है। उधर, गोल्ड मेडलिस्ट रहे ओडिशा के लालातेंदू पांडा ने सफलता का श्रेय परिजनों व आईआईएम संस्थान के मार्गदर्शन को दिया।

कहा कि उसे कोलकाता कंपनी से जॉब का ऑफ मिला है। द्वितीय दीक्षांत समारोह में दिल्ली निवासी एकमात्र छात्रा आरुषि सिंह को गोल्ड मेडल मिला। संस्थान से पास आउट होने वाली अब तक की एकमात्र छात्रा है। उसने कहा कि कई कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें