11, 300 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किए थे। इनमें से सिर्फ 1451 अभ्यर्थियों ने ही ग्राउंड टेस्ट पास किया है। रामपुर कॉलेज के मैदान में आयोजित चार जिलों की सेना भर्ती में 1451 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। इस भर्ती के लिए किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर के 11, 300 युवाओं ने आवेदन किए थे।
चयनित युवाओं की शारीरिक और मेडिकल जांच चल रही है। मेडिकल पास कर चुके अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 31 जुलाई और 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। छह दिन तक चली चार जिलों की सेना भर्ती शनिवार को समाप्त हो गई। भर्ती के लिए कुल 8500 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 1500 युवाओं के लिए रेस आयोजित की गई थी।
इनमें से 1451 युवाओं ने रेस पार कर अगले दौर में प्रवेश किया। चयनित युवाओं के मेडिकल जांच प्रक्रिया नौ जून तक चलेगी। मेडिकल जांच में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब लिखित परीक्षा शिमला में आयोजित होगी। जर्नल ड्यूटी की लिखित परीक्षा 31 जुलाई और क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 18 अगस्त को आयोजित होगी।
एरिया रिक्रूटिंग ऑफिसर शिमला कर्नल योगेश जोशी ने बताया कि सेना भर्ती के लिए 1451 युवाओं ने रेस पार कर ली है। नौ जून तक अभ्यर्थियों की मेडिकल प्रक्रिया चलेगी। 31 जुलाई को सेना की जर्नल ड्यूटी और 18 अगस्त को क्लर्क ड्यूटी के लिए लिखित परीक्षा शिमला में आयोजित होगी।