इसी तरह एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल के राम कृष्ण ने 400 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल, 5000 मीटर की दौड़ में विशाल ने सिल्वर और 3000 हजार मीटर की दौड़ में रजत धीमान ने सिल्वर मेडल देश को दिलाया।
उन्होंने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी अंकुश राणा ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। कुश्ती प्रतियोगिता में सौरभ कौंडल ने गोल्ड मेडल जीता।
उधर, हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स एवं कल्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ठाकुर ने खिलाड़ियों को देश को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिलाने पर बधाई दी है।