फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मेडल और डिग्री पाकर चहके आईआईटी के मेधावी

Fri, 21 Aug 2020 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
आईआईआईटी ऊना में दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना ने शुक्रवार को तीसरा दीक्षांत समारोह ऑनलाइन मनाया। विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों ने उपाधि और मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्त्रबुद्घे ने बतौर मुख्य अतिथि और पूर्व निदेशक एनआईटी तिरूचिरापल्ली डॉ. श्रीनिवासन सुंदरराजन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में प्रौद्योगिकी स्नातक के 37 विद्यार्थियों को उपाधि से सम्मानित किया गया। संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में कुल 25 और कणकीय एवं संचार अभियांत्रिकी में कुल 12 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया। इस अवसर पर ऑनलाइन जुड़े मुख्य अतिथि प्रो अनिल डी. सहस्त्रबुद्घे ने कहा कि आईआईआईटी ऊना ने छह वर्षों के अल्प समय में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन और डीप लर्निंग, डाटा जैसी टेक्नोलॉजी का आने वाले समय में विश्व में योगदान रहेगा।

ऑनलाइन समारोह में आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. एस. सेल्वकुमार ने बोर्ड ऑफ सबका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीन एमओयू पहले से ही आईआईटी रोपड़, मंडी और एचपीटीयू के साथ संकाय विकास कार्यक्रमों के लिए हस्ताक्षरित हैं और लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के साथ निष्पादित है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले के सलोह गांव में संस्थान में लगभग 56 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। जिसमें निर्माण कार्य दिसंबर 2019 को शुरू हो गया है। मई 2021 तक संस्थान सभी भवनों के तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें