फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू ने लांच किए तीन नए कोर्स, जानिए एडमिशन की प्रक्रिया

Thu, 20 Dec 2018 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली ने अभ्यर्थियों के लिए तीन नए कार्यक्रम लांच किए हैं। यह कार्यक्रम छात्रों, कर्मचारियों, प्रोफेशनल्स, एनजीओ सदस्यों या अन्य लोगों के लिए उपयोगी हैं। कोई भी व्यक्ति इन कोर्सों में दाखिला ले सकता है। जनवरी या जुलाई में अभ्यर्थी इन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


इग्नू ने अभ्यर्थियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, मास्टर ऑफ आर्ट्स (डेवलपमेंट स्टडीज) और सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन वैल्यू एजूकेशन कार्यक्रम शुरू किए हैं।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में अर्बन प्लानिंग और डेवलपमेंट में विभिन्न नौकरियों और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए उपयुक्त है। यह कोर्स एक वर्ष का है। इसके लिए अभ्यर्थी का किसी भी संकाय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। कोर्स की फीस 3400 रुपये है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में हो सकता है। मास्टर ऑफ आर्ट्स (डेवलपमेंट स्टडीज) में जो छात्र ग्रेजुएशन के बाद विकासात्मक क्षेत्र के प्रोफेशन में जाना चाहते हैं या इस प्रोफेशन में हैं, उनके लिए उपयुक्त है। दो वर्षीय कार्यक्रम में ग्रेजुएट छात्र, महिला मंडल, ब्लॉक, पंचायत, रिसर्च संस्थान के कर्मचारी, एनजीओ सदस्य या जिले के विकास विभाग के अधिकारी दाखिला ले सकते हैं। कोर्स के लिए 10800 रुपये फीस दो वर्षों के लिए लगेगी।

सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन वैल्यू एजूकेशन में 12वीं पास अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं। छह माह के कोर्स में अभ्यर्थियों को नैतिक शिक्षा, समाज के प्रति जिम्मेवारियों के बारे में छात्रों, एनजीओ सदस्यों और कर्मचारियों को बताया जाएगा। पॉजीटिव वैल्यूस के बारे में अध्यापकों, प्राफेशनल्स, छात्रों, अभिभावकों को बताया जाएगा। इग्नू केंद्र हमीरपुर के समन्वयक प्रो. रविंद्र पॉल ने कहा कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली ने छात्रों, कर्मचारियों, प्रोफेशनल्स, एनजीओ सदस्यों के लिए यह नए कार्यक्रम शुरू किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें